Home पंजाबहोशियारपुर होशियारपुर में सोनालिका फ़ैक्ट्री की पार्किंग में सुबह दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत

होशियारपुर में सोनालिका फ़ैक्ट्री की पार्किंग में सुबह दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

वन विभाग की टीमें कई घंटे से चला रही हैं तलाशी अभियान

होशियारपुर: -जालंधर- होशियारपुर रोड स्थित सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर की फैक्ट्री में बुधवार तड़के एक तेंदुआ घुसने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह फैक्ट्री परिसर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद कर्मचारियों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने तुरंत परिसर में कर्मचारियों की आवाजाही बंद करवा दी और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ फैक्ट्री की पार्किंग की ओर से चारदीवारी के अंदर दाखिल हुआ। इसकी भनक लगते ही फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी कर्मचारी को जोखिम वाले क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री परिसर में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। टीम की ओर से अलग-अलग हिस्सों में उसकी मौजूदगी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। हालांकि, कई घंटे की मशक्कत के बावजूद तेंदुए का पता नहीं चल पाया है।

फैक्ट्री परिसर में तेंदुए के छिपे होने की आशंका के चलते आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को डर है कि तलाश के दौरान यदि तेंदुआ परिसर से बाहर निकलता है तो आसपास के रिहायशी इलाकों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल वन विभाग की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment