Home जालंधर Daily Horoscope: कर्क राशि वाले आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें, अन्य पढ़ें राशिफल…

Daily Horoscope: कर्क राशि वाले आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें, अन्य पढ़ें राशिफल…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि: करियर में नई जिम्मेदारी और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि: आज मानसिक चिंता और अचानक खर्च परेशान कर सकते हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि: पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में साझेदारी से लाभ हो सकता है।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने विवाद और अटके कार्य सुलझने की संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिल सकती है। आर्थिक योजना सफल हो सकती है।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि: घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: साहस और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं। वाणी में संयम रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।
उपाय: केले के पेड़ के पास दीपक जलाएं।

मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि में हैं। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी। जिम्मेदारियों के कारण थकान हो सकती है।
उपाय: शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि: दोपहर बाद चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। नए विचार और नए अवसर मिल सकते हैं। खर्च और जल्दबाजी से बचें।
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करें।

मीन राशि: मित्रों और संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद बन सकती है। साझेदारी में धैर्य रखें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

आज का विशेष ज्योतिषीय उपाय

गोपाष्टमी पर गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा करें।
हनुमान जी के दर्शन करें।
जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन दान करें।

आज का शुभ संदेश: ग्रह परिस्थितियां बनाते हैं, लेकिन सही कर्म और सकारात्मक सोच जीवन की दिशा बदल सकते हैं।

नोट: यह सामान्य राशि आधारित ज्योतिषीय मार्गदर्शन है। व्यक्तिगत फलादेश जन्मकुंडली के अनुसार अलग हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

 

 

You may also like

Leave a Comment