







दोआबा न्यूज़लाइन



जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डॉ. नवजोत दहिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें डॉक्टर्स सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा की गई है। उन्होंने डॉ. दहिया को यह अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए मेडिकल और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है।
इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस पार्टी उम्मीद जता रही है कि डॉक्टर्स सेल की गतिविधियों में तेजी आएगी। डॉ. दहिया अपनी नई भूमिका के तहत डॉक्टर समुदाय की समस्याओं और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को पार्टी के मंच के माध्यम से प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे।
इस दौरान डॉ. नवजोत दहिया ने कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह का आभार जताते हुए दिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।


