




दोआबा न्यूज़लाइन
बॉलीवुड: रणबीर कपूर की “रामायण” फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब पूरा हो गया है। फिल्म ने शानदार और धमाकेदार ओपनिंग के साथ पहले दिन 64.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल 2026 की दूसरी बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हालांकि प्रभास की आदिपुरुष से यह फिल्म पीछे रह गई। बता दें कि आदिपुरुष ने पहले दिन ₹86.75 करोड़ रुपए कमाए थे।


बताया यह भी जा रहा है कि पहले ही दिन फिल्म रामायण ने सभी भाषाओं को कुल मिलाकर ₹77.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है। पहले दिन देशभर में फिल्म के करीब 25,200 शो आयोजित किए गए। फिल्म ने ओपनिंग के पहले दिन हिंदी वर्जन के 20,678 शो के जरिए 47.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, कन्नड़ भाषा में 1,197 शो से 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसके साथ ही तेलुगु वर्जन ने 1,776 शो के जरिए 6 करोड़ रुपये जुटाए। तमिल में फिल्म की कमाई 2.60 करोड़ रुपये रही, जबकि मलयालम वर्जन ने 557 शो से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों से यह साफ हो रहा है कि फिल्म को हिंदी बेल्ट में सबसे मजबूत शुरुआत मिली है।
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित दो हिस्सों वाली फिल्म सीरीज का पहला भाग है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल, लारा दत्ता, शोभना और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।



