




दोआबा न्यूज़लाईन
पंजाब : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब कई राजनीतिक चेहरों पर पंजा कसना शुरू कर दिया है, इसी कड़ी में पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा पर ईडी की गांज गिरी है। होशियारपुर में जोधा मल रोड स्थित उनके आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी दूसरे दिन यानि आज भी जारी है।




मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता के घर बीते सोमवार को तड़कसार से ही कार्रवाई हो रही है। ईडी के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम और सुरक्षा के लिए CRPF के जवान भी तैनात किये गए हैं। यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में की जा रही है। घर की पूर्णता जांच की जा रही है। और अंदर दस्तावेजों की बारीकी से खंगाला जा रहा है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या अंदर से किसी के बाहर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।
बताते चलें की सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। ED की यह कार्रवाई सिर्फ सुंदर शाम अरोड़ा के घर तक ही सीमित नहीं है। ईडी की जांच का दायरा काफी बड़ा है।





