




दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीती में AAP पार्टी के 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद आये सियासी भूचाल के बीच एक और बड़ी खबर ने सत्ताधारी पार्टी की कमर तोड़कर रख दी है। खबर अब यह आ रही है कि आप का दामन छोड़कर गए तीनों विधायक अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा BJP में शामिल हो गए हैं। इन तीनों विधायकों ने दिल्ली में भाजपा दफ्तर में पंजाब प्रभारी सतीश पुनिया और पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।




दरअसल अमृतसर नार्थ से विधायक कुंवर ने आज सोमवार को विधानसभा अध्यक्षता से इस्तीफा दिया है। और बाकि 2 विधायकों जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने बाईट रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था ।
बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक कुंवर ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए हैं। फिरौती एक इंडस्ट्री बन गई है। ये शर्मनाक है। वहीं विधायक चेतन जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब में ऐसे हालात बन गए हैं कि पंजाब में कब किसकी हत्या हो जाए, पता नहीं। आप सरकार ने राज्य मैं 3 हजार ग्रामीण डिस्पेंसरी बंद कर 881 आम आदमी क्लिनिक खोल दिए हैं।
बताते चलें कि अमृतसर से विधायक कुंवर को जून 2025 में AAP ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।





