




दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार देर रात एक्टिवा साइड करने के विवाद में एक युवक की उसके घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय अमित के रूप में हुई है।




बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अमित ने अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली में खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और कहा कि उन्हें गाड़ी निकालनी है, वहां से अपनी एक्टिवा हटा लो। अमित ने उन्हें कहा कि वह अभी एक्टिवा हटा लेता है। इसके बाद वह उसे हटाने चला गया। परिवार के मुताबिक इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि घर के बाहर से गोली चलने की आवाजें आने लगीं। जिसके बाद वह तुरंत भागकर बाहर आये तो देखा कि अमित को गोलियां लगीं थी और वह घायल अवस्था में तड़प रहा था। हमलावरों ने युवक के सिर पर 2 और 1 कमर और एक टांग पर समेत 6 गोलियां चलाईं।। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार के अनुसार दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलियां क्यों चलाईं, इसका उन्हें नहीं पता। उनके मुताबिक आरोपी पक्ष भी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं।
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





