




दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : महानगर में ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं, जो दिल-दहला कर रख देती हैं। ऐसा ही एक मामला वेस्ट इलाके से सामने आया जहां ऑटो ड्राइवर ने स्कूल जाती बच्चियों को कुचल दिया, जिससे दोनों बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई हैं। जिसमें साफ़ देखा जा सकता हैं, कि दो बच्चियां स्कूल जा रही थी।




इस दौरान गली से गुजर रही बच्चियों को अचानक ड्राइवर ऑटो से कुचल देता हैं। इस दौरान छोटी बच्ची के सिर और धड़ के ऊपर से ऑटो का अगला और फिर पिछला टायर निकल जाता है। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने ऑटो को पलटा कर बच्ची को बाहर निकाला।





