




दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय पंजाब दौरे पर हैं। गृह मंत्री ने आज पंजाब में नशे की भेंट चढ़े लोगों के परिवारों से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह आज मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से मिले। अमित शाह ने झोटे के परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि कल (बुधवार) को 12 बजे झोटा हत्या केस की जांच के लिए CBI टीम मानसा पहुंच जाएगी। मानसा में झोटा के परिवार से मिलने के बाद शाम के समय वह लुधियाना में शहर के सबसे बड़े रावण का दहन करेंगे।





बताया जा रहा है कि पंजाब आने के बाद आज शाह ने सबसे पहले गुरदासपुर में बिक्रमजीत के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिक्रमजीत की मां सुरजीत कौर के पैर छुए और मामले की CBI जांच और इंसाफ का भरोसा दिलाया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले अमित शाह संगरूर में AAP मंत्री हरपाल चीमा से नशे के संबंध में सवाल पूछने को लेकर की गई प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने वाले गुलजार के परिजनों से मुलाकात। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों को 2-3 महीने में इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह गुलजार की अंतिम अरदास में आएंगे।





