




दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा त्यौहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर का सबसे बड़ा दशहरा इस बार बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में होगा। पहली बार ऐसा होगा कि 147 साल बाद इसका स्थान बदला गया है।




शहर में कई जगह पर आज दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी के साथ लोडोवाली रोड, आदर्श नगर, ढन्न मोहल्ला, साई दास स्कूल ग्राउंड और बस्ती में 5 जगह दशहरे के बड़े आयोजन होंगे। सबसे ऊंचा पुतला साई दास स्कूल ग्राउंड में जलाया जाएगा। यहां 100 फीट का रावण बनाया गया है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दराज से पहुँचेगे।
बाजारों में भी सुबह से ही दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। कई स्थानों पर रावण को लाइटों से सजाया गया है, ताकि अंधेरे में भी लोगों को पुतले
साफ नजर आ सकें।





