




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में एक बड़ी कार्रवाई करते राजनितिक हलचल तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ED ने कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री मान के OSD के बाद उनके साढ़ू अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है।




बताया जा रहा है कि अमरदीप सिंह ग्रेवाल को CM मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर से जुड़े कथित 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। न्यूज़ चैनल IANS के अनुसार अमरदीप सिंह ग्रेवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ED मुख्यालय ले जाया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री के साढ़ू अमरदीप सिंह ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। उनका संबंध ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से भी बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।





