Home जालंधर जालंधर के DC दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा का फूंका पुतला

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा का फूंका पुतला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

इस दौरान कांग्रेस नेताओं पुलिस अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र

जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण ने आज डीसी दफ्तर के बाहर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को पंजाब डीजीपी के नाम का मांग पत्र भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज का यह पुतला फूंक प्रदर्शन दिड़बा निवासी गुलजार सिंह सुसाइड केस को लेकर किया गया। इस मौके पर बोलते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया और जिला अध्यक्ष शहरी राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब में जिस तरह का सिस्टम चल रहा है, इस सरकार से पहले भी कई सरकारें आई हैं लेकिन हमने ऐसा सिस्टम कभी नहीं देखा।

उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा ही है कि किस तरह से गुलजार सिंह और उनके परिवार के साथ धक्का किया जा रहा है। बता दें कि गुलजार सिंह ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उनके साथियों द्वारा धमकाए जाने और बेइज्जत किए जाने के बाद सुसाइड कर लिया। इस मामले में पंजाब पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, लेकिन हरपाल चीमा का नाम एफआईआर में दर्ज करने से से बच रही है, जबकि गुलजार सिंह ने मरने से पहले दिए गए अपने बयान में हरपाल चीमा को अपनी सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया था। यह एक आम नियम है कि ऐसे मामलों में मरने से पहले दिए गए बयान को एक अहम सबूत माना जाता है।

आगे उन्होंने कहा कि जब गुलज़ार सिंह ने इतने साफ़ और स्पष्ट शब्दों में हरपाल सिंह चीमा को अपनी आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार बताया था, तो उनका नाम FIR में क्यों नहीं लिखा गया और उन्हें गिरफ़्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? हरपाल चीमा के ख़िलाफ़ कानून की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें तुरंत गिरफ़्तार किया जाना चाहिए ताकि वह अपने पद और पावर का इस्तेमाल करके गुलज़ार सिंह के परिवार को डरा-धमकाकर समझौते के लिए दबाव न डाल सकें। इसके साथ ही, गुलज़ार सिंह का अंतिम संस्कार भी सरकार ने परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ करवा दिया। ऐसे में पुलिस का पहला फ़र्ज़ गुलज़ार सिंह और उनके परिवार को इंसाफ़ दिलाना है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि हम ड्रग्स को खत्म कर देंगे, लेकिन जब एक आदमी ने ड्रग्स के मुद्दे पर सवाल पूछे तो उसके साथ क्या हुआ और उसका अंतिम संस्कार ज़बरदस्ती कैसे कर दिया गया? इस प्रदर्शन में हरदेव सिंह लाडी शेरोवालियान विधायक एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, सुखविंदर सिंह कोटली विधायक, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी विधायक, राजिंदर बेरी पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहरी, राजिंदर सिंह पूर्व एसएसपी हलका इंचार्ज करतारपुर, डॉ. नवजोत दहियान हलका इंचार्ज नकोदर, सुरिंदर कौर हलका इंचार्ज जालंधर पश्चिम, चौधरी सुरिंदर सिंह पूर्व विधायक, गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ, पवन कुमार, महिंदर गुल्लू, मंदीप जस्सल, डॉ. जसलीन सेठी, रेणु सेठ, विपन कुमार, ऋषि केश वर्मा, राजेश जिंदल टोनू, अंगद दत्ता, दीपक खोसला, प्रेम पाल डुमेली, मनप्रीत चड्ढा, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा, जगदीश कुमार दकोहा, नवदीप जरेवाल, जगजीत जीता, यशपाल सफारी, मीनू बग्गा, पल्लवी, रवि बग्गा, ब्रह्म देव सहोता, विक्की अबादपुरा, जगमोहन छाबड़ा, रवीश राज शर्मा, जगदीप सोनू संधूर, अश्वनी शर्मा, जतिंदर जोनी, हुसन लाल, मंजीत सिमरन, आलम अली, मास्टर शरीफ चंद, सुधीर घुग्गी, मनमोहन बंगा मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment