Home पंजाबअमृतसर अमृतसर के भंडारी पुल में आज रहेगा चक्का जाम, पुल पर आवाजाही ठप्प

अमृतसर के भंडारी पुल में आज रहेगा चक्का जाम, पुल पर आवाजाही ठप्प

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा बेअदबी मामले में फूटा दलित समाज का गुस्सा

अमृतसर: लुधियाना में बीते दिनों डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी मामले के विरोध में लुधियाना, जालंधर और होशियारपुर के बाद आज अमृतसर के भंडारी पुल पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भंडारी पुल पर चक्का जाम किया जाएगा। वाल्मीकि समाज से जुड़े संगठनों के लोग भंडारी पल पर सुबह से जमा हो गए हैं और उन्होंने पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक जाम के दौरान समाज के लोग सड़क पर बैठकर ‘वाल्मीकि शक्ति अमर रहे’ की नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान पंजाब सरकार का पुतला फूंककर बाबा साहेब की बेअदबी के मामले में रोष जताया गया। चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, जबकि आम यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं पुल पर जाम न लगे इसके लिए पुल से पहले बैरिकेडिंग की गई, जहां पुलिसकर्मी लोगों को रोकते दिखे।

हालांकि संगठनों की ओर से अमृतसर बंद की कॉल वापस ले ली गई है। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बंद के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है। इसके लिए व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अमृतसर में पूर्ण बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चक्का जाम के दौरान अमृतसर में अस्पताल, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment