Home क्राईम BREAKING : अमृतसर में दरिंदे बाप ने अपनी ही बेटी की हत्या कर गड्डे में दफनाया शव, माँ ने पुलिस को की शिकायत

BREAKING : अमृतसर में दरिंदे बाप ने अपनी ही बेटी की हत्या कर गड्डे में दफनाया शव, माँ ने पुलिस को की शिकायत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतस​र: पंजाब के अमृतसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि दरिंदे बाप ने बेटी का कत्ल करने के बाद घर के ही पास में खड़ा खोदकर उसके शव को वाहन दफना दिया। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय नवनीत कौर के रूप में हुई है।

बेटी की मौत का पता जब माँ को चला तो उसने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने इस हत्या मामले में माँ के बयानों के आधार पर पिता पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की माँ सरबजीत कौर ने बताया कि उनकी एक बेटी ने करीब 8 महीने पहले उनकी मर्जी के बिना भागकर शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर अब तक अक्सर परिवार में झगड़ा होता रहता था। इसके बाद अब पति को अपनी दूसरी बेटी पर भी शक था कि उसका भी कहीं कोई अफेयर है। सरबजीत कौर का आरोप है कि पति अकसर उसे धमकाता था और उसे घर से निकल जाने के लिए कहता रहता था। उसने बताया कि इन्हीं लड़ाई झगड़ों के चलते वह कुछ दिन पहले अपने मायके भी चली गई थी।

 

 

You may also like

Leave a Comment