Home जालंधर जालंधर: कोर्ट रोड पर तेज आंधी से गिरा सफेदे का पेड, हादसे में 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर: कोर्ट रोड पर तेज आंधी से गिरा सफेदे का पेड, हादसे में 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के कोर्ट रोड पर बुधवार सुबह तेज आंधी के कारण एक पुराना सफेदे का पेड़ अचानक उखड़कर सड़क पर गिर गया। हादसे में पेड के निचे सड़क किनारे खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि पेड के गिरने के दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कार चालकों को भरी आर्थिक नुकसान हुआ है। पेड को गिरता देख आसपसस मौजूद लोगों ने भी वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा दिखाई दिया। वहीं घटना के संबंध में क्षतिग्रस्त गाड़ियों के चालकों का कहना है कि यह पेड़ काफी समय से एक तरफ झुका हुआ था। लेकिन प्रशासन ने इसे हटाने या ठीक करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से आज यह हादसा हुआ।

वहीं घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कहा कि शहर में ऐसे और भी कई पेड़ है जो सूख चुके हैं या खतरनाक तरिके से झुके हुए हैं। जो कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment