

दोआबा न्यूज़लाइन

वेनेजुएला: दक्षिण अमेरिका में स्थित देश वेनेजुएला में बुधवार को भयानक भूकंप आया। मिली जानकारी के अनुसार वेनेजुएला की राजधानी के पश्चिम में बुधवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इस विनाशकारी भूकंप से काराकस में इमारतें गिर गईं, कई लोग मलबे में दब गए। भूकंप के कारण मलबे में दबने से 32 लोगों की मौत हो गई है और 700 के करीब लोगों के घायल होने की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद से वहां राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।


बताया जा रहा है कि वेनजुएला एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। जिसके कारण कई इमारतें और मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए । मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दक्षिण अमेरिकी देश में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, काराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और एक मिनट से भी कम समय बाद में 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है।
वहीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद इमरजेंसी कि घोषणा कर दी है। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने दुर्भाग्य से अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है, उनके प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक मरने वालों या घायलों की कुल संख्या नहीं बताई।





