

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के भार्गो कैंप में मंगलवार देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार भर्गो कैंप में बीती देर रात 8 से 10 हमलावरों ने पुरानी रंजिश रखते हुए अचानक एक घर पर तेजधार हथियारों और ईंटों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से घर के गेट पर और दुकान के शटर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और घर पर बाहर से ईंटें मारकर तोड़फोड़ भी की।


पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपियों ने तलवारों और ईंट-पत्थरों से परिवार पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान घर पर मौजूद महिलाओं ने बच्चों सहित छत के रास्ते पड़ोसियों के घरों में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके अनुसार हमलावर युवकों के सिर पर उस समय मानों खून सवार हो। परिवार ने बताया कि का कहना है कि बीती 17 जून को कुछ युवकों ने उनके घर का शटर उठाने की कोशिश की थी। जब जिसपर परिवार ने उन्हें रोका और वहां से भगा दिया, इस दौरान भागते हुए उनमें से एक आरोपी का मोबाइल फोन वहीं गिर गया।
पीड़ित परिवार ने वह मोबाइल फोन पुलिस थाने में जमा करवा दिया था, जिससे आरोपी गुस्सा गए और उनसे लगातार मोबाइल वापिस देने को लेकर विवाद कर रहे थे। परिवार का कहना था कि वह उनसे थाने में संजोता करने कि कह रहे थे लेकिन बीती रात उक्त युवकों ने अन्य युवकों के साथ आकर घर पर तेजधार हथियारों और गली में जमकर ईंट पत्थरों से बरसाए। परिवार का आरोप है कि आरोपी पम्मा लोरी और ढोलिया नाम के युवक ने अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर पर हमला किया है। डर के मारे सहमे हुए परिवार ने रात को हमले की सूचना पुलिस को कंट्रोल रूम पर दी। परिवार ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।


