Home पंजाब पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, BSF ने बदलते मौसम के चलते लिया फैसला

पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, BSF ने बदलते मौसम के चलते लिया फैसला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में पड़ते हुसैनीवाला बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय BSF द्वारा बदलने का फैसला लिया गया है। यह फैसला BSF ने बदलते मौसम को देखते हुए लिया है। बीएसएफ ने हुसैनीवाला संयुक्त चेक पोस्ट पर आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया है।

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक अब रिट्रीट ने बताया कि अब भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित हुसैनीवाला संयुक्त चेक पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। जिसके लिए पर्यटक और दर्शक अग्रिम बुकिंग करवाकर यहां आते हैं और देशभक्ति के जज्बे से भरे इस समारोह का आनंद लेते हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment