

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई : TV इंडस्ट्री की एक्ट्रेस संचिता उगले को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने आज सुबह मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। उनका शव कमरे में पंखे से लटका लटका मिला है। एक्ट्रेस की मौत की खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद संचिता के फैंस और फैंड्स शौक में हैं।


वहीं एक्ट्रेस की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दिए है। पुलिस को एक्ट्रेस की डेडबॉडी के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना के वक़्त एक्ट्रेस अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने संचिता के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हालाँकि एक्ट्रेस के पिता ने उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
INSTAGRAM पर एक्ट्रेस की पोस्ट



संचिता के निधन से कुछ घंटों पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मैं नाचूं, तू नचा।’
अब एक्ट्रेस की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके फैंस इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताते चलें कि एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कई टीवी सीरियल और फिल्मों के जरिए की। जी टीवी के फेमस शो ‘कुमकुम भाग्य’ से संचिता को काफी लोकप्रियता मिली। इस सीरियल के जरिए बतौर एक्ट्रेस संचिता के करियर को नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिला। इसके आलावा संचिता उगले ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आईं। बाद में उन्हें दंगल टीवी के ड्रामा ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सुकूं का लीड रोल मिला। उनके काम ने उन्हें टीवी के बड़े दर्शकों से जुड़ने में मदद की। टीवी पर काम करने के अलावा संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने अभिनेता विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी का किरदार निभाया। इसके आलावा ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ हिस्सा बनीं।

