Home जालंधर जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली की अनोखी पहल, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए शुरू की फ्री ई-रिक्शा सेवा 

जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली की अनोखी पहल, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए शुरू की फ्री ई-रिक्शा सेवा 

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने अपने हलके के बुजुर्गों और महिलाओं के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। नितिन कोहली ने बुजुर्गों के लिए फ्री ई-रिक्शा सुविधा की शुरुआत अपने दफ्तर से की। इस पहल के तहत 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग इस फ्री ई-रिक्शा सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस सेवा के जरिए शहर के बुजुर्ग और महिलाएं किसी भी मंदिर, गुरुद्वारा और अन्य जरूरी कामों पर जाने के लिए लाभ उठा सकते हैं।

नितिन कोहली का कहना है कि अभी सेंट्रल हलके में यह सुविधा 2 ई-रिक्शा से शुरू की गई है। अगर रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो आगे रिक्शों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस सुविधा के लिए दो संपर्क नंबर 0181-5018181 और 89686-21277 जारी किए गए हैं, जिनपर कॉल करके बुजुर्ग और महिलाएं फ्री ई-रिक्शा सेवा का लाभ उठा सकते हैं। कॉल रिसीव करने पर रिक्शा चालक फ़ोन करने वाले बुजुर्ग या महिला को उनके घर से लेने पहुंच जाएगा और बाद में उन्हें घर वापिस भी छोड़कर जाएगा।

वहीं नितिन कोहली ने यह भी कहा कि एक दिन उनके मन में अचानक यह विचार आया कि अकेले रहने वाले बुजुर्गों को घर से बाहर जाने में काफी दिक्कत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फ्री ई-रिक्शा सेवा शुरू की। उन्होंने कहा कि शहर में कई ऐसे बुजुर्ग हैं जो अकेले रहते हैं, यह सुविधा उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। 

इसके साथ ही नितिन कोहली ने यह भी बताया कि यह सेवा भले ही व्यक्तिगत पहल पर शुरू की गई हो, लेकिन इसको आम आदमी पार्टी के बैनर तले ही लॉन्च किया गया है। इसलिए ही रिक्शा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर वाले पार्टी के बैनर लगाए गए हैं। यहां तक की वाहनों को आप पार्टी के ही रंग में पूरी तरह से रंगा गया है। 

उन्होंने कहा कि इस सेवा के प्रति सेंट्रल हलके के लोगों को जागरूक करने के लिए रिक्शा में स्पीकर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से इस सेवा की जानकारी दी जा रही है। नितिन कोहली ने हलके के लोगों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment