

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर के एक और हौनहार बेटे ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से अपने शहर और पंजाब का नाम रोशन किया है। पंजाब के जालंधर के रहने वाले प्रतिभाशाली उभरते युवा हॉकी खिलाड़ी काशदीप ने इंडिया अंडर-18 हॉकी टीम का हिस्सा बनकर जालंधर सहित पूरे पंजाब को गौरवान्वित महसूस करवाया है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों आकाशदीप भोपाल में ट्रेनिंग कर रहे हैं। आकाशदीप जल्द ही जापान में होने वाले एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। जिसके लिए आकाश कड़ी मेहनत और प्रैक्टिस कर रहे हैं। बता दें कि आकाशदीप जालंधर के लाडोवाली रोड पर स्थित ‘स्कूल ऑफ एमिनेन्स’ के छात्र हैं। उनके पिता अशोक कुमार रेल कोच फैक्टरी (RCF) में काम करते हैं और हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं।
वहीं आकाशदीप ने अपनी इस उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए जब उसका चयन भारत की अंडर-18 हॉकी टीम हुआ तो उसने सबसे पहले अपने पिता अशोक कुमार को बताया। उसने बताया कि उसको हॉकी खेलने की प्रेरणा अपने पिता से मिली है। वह करीब 9 वर्षों से हॉकी खेल रहा हैं। उसने RCF से हॉकी खेलना शुरू किया था लेकिन बाद में जालंधर की ‘सुरजीत हॉकी अकादमी’ में ट्रेनिंग के दौरान उसको महसूस हुआ कि हॉकी ही उसका भविष्य है। इस उपलब्धि के लिए आकाशदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच युद्धवीर सिंह, अवतार सिंह और वर्तमान कोच नवजोत सिंह को दिया। उनका कहना है कि इन प्रशिक्षकों ने उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।
खिलाडी ने बताया ने बताया कि हाल ही में उन्हें 18 सदस्यीय भारतीय टीम में चुने जाने का पता चला। इससे पहले वह 24 खिलाड़ियों के कैंप का हिस्सा रह चुका है। आकाशदीप ने बताया कि, लगातार अभ्यास और टूर्नामेंट में व्यस्त रहने के कारण उन्हें इस उपलब्धि का जश्न मनाने का भी समय नहीं मिला, लेकिन अब उसका पूरा ध्यान जापान में शानदार प्रदर्शन करने पर है।
जानकारी के अनुसार आकाशदीप इससे पहले भी अंडर-14 स्कूल नेशनल गेम्स में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आकाशदीप 2025 में चेन्नई में आयोजित सब-जूनियर हॉकी नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पंजाब टीम का हिस्सा रहे। अब हाल ही में बिहार में हुए सब-जूनियर नेशनल में प्रदर्शन के बाद उसका चयन हॉकी इंडिया के U-18 कैंप के लिए हो गया, जो की बहुत गर्व की बात है।
