Home जालंधर पंजाब सरकार की मेरी रसोई योजना को लेकर AAP नेता कर रहे घटिया राजनीति: राजिंदर बेरी

पंजाब सरकार की मेरी रसोई योजना को लेकर AAP नेता कर रहे घटिया राजनीति: राजिंदर बेरी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा: फॉर्म भरकर देंगे डिपू होल्डर और किट बांटेंगे AAP नेता

जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब सरकार ने नीले कार्ड होल्डर्स के लिए मेरी राशन योजना के तहत राशन किट बांटने का प्रोग्राम बनाया है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने सेल्फ डिक्लेरेशन भरने को कहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपनी पब्लिसिटी के लिए अपने लेवल पर अपने फोटो लगवाकर फॉर्म जारी किए हैं और डिपो होल्डर्स से नीले कार्ड होल्डर का फॉर्म भरवाया जा रहा है और इस फॉर्म में उस व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर, वोटर कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है जो सिर्फ लोगों का डेटा और मोबाइल नंबर इकट्ठा करने का काम है और कुछ नहीं। क्योंकि पिछली सरकारों के समय जिन लोगों के नीले कार्ड बने थे, उनका डेटा तो सरकार के पास पहले से ही मौजूद है, तो फिर फॉर्म के जरिए परिवार की जानकारी इकट्ठा करने का क्या मतलब है, यह सिर्फ एक पॉलिटिकल स्टंट है।

राजिंदर बेरी ने आगे कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में न तो किसी का नया राशन कार्ड बनाया है और न ही उनके नाम रजिस्टर किए हैं, लोग अपने नीले कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। यह फॉर्म भरवाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, यह पंजाब सरकार की स्कीम है, ये किट जिम्मेदार सरकारी अधिकारी या डिपो होल्डर को गेहूं के साथ बांटनी चाहिए, आम आदमी पार्टी के नेताओं को नहीं। आम आदमी पार्टी सिर्फ फोटोशूट और एडवर्टाइजमेंट पर निर्भर है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही जालंधर के डिप्टी कमिश्नर से मिलकर यह पूरा मामला उनके ध्यान में लाया जाएगा। यह पूरा पॉलिटिकल स्टंट आने वाले 2027 के चुनावों के लिए खेला जा रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment