Home एजुकेशन चंडीगढ़ के स्कूलों में बढ़ती गर्मी के चलते Summer Holidays का ऐलान, 39 दिन बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ के स्कूलों में बढ़ती गर्मी के चलते Summer Holidays का ऐलान, 39 दिन बंद रहेंगे स्कूल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ सहित पूरे उतर भारत में में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में सभी स्कूल 39 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि 29 और 30 जून को अध्यापक स्कूल आएंगे।

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार दोपहर पंजाब और चंडीगढ़ के लिए “सीवियर हीटवेव” का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा बना रहेगा।

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें । यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें। इसके साथ ही हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और अधिक मात्रा में पानी पीते रहें।

 

 

You may also like

Leave a Comment