

दोआबा न्यूज़लाइन
सासाराम: बिहार के सासाराम में सोमवार की सुबह एक ट्रेन की बोगियों में आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार
बिहार के सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर ट्रेन नंबर 53212 में सोमवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की जनरल बोगी D3 में लगी थी। ट्रेन में आग की सूचना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना के समय ट्रेन समय ट्रेन सासाराम स्टेशन पर 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं। ट्रेन की बोगी से अग्ग की ऊंची- ऊंची लपटें उठते देख प्लेटफार्म पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोग यात्री अपनी जान बचने के लिए दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से निचे उतर कर इधर उधर भागने लगे, यहाँ तक कि कई यात्री तो अपना सामान भी ट्रेन में छोड़ प्लेटफॉर्म की ओर भागे। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने कि खबर सामने नहीं आई है, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं ।
बता दें कि कल यानी रविवार को भी त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12431 में आग लगी थी। आग ट्रेन के एसी कोच बी-1 में आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे लगी थी।
