
दोआबा न्यूज़लाइन
मृतकों में 5 गुजरात के टूरिस्ट और एक हिमाचल का ड्राइवर था
चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक टूरिस्ट की गाड़ी बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चंबा के ककीरा क्षेत्र में आज सुबह गुजरात के टूरिस्ट की इनोवा क्रिस्टा गाड़ीगाड़ी अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयावह हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 लोग गुजरात के रहने वाले हैं और एक मृतक गाड़ी का ड्राइवर था जो हिमाचल का रहने वाला है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

5 मृतकों की पहचान भावनगर की सिंधी कॉलोनी के रहने वाले ललितभाई पतनानी और उनकी पत्नी ममताबेन ललितभाई पतनानी सहित प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल और बेटा दियांश के रूप में हुयी है जबकि छठे मृतक की पहचान 51 वर्षीय जसवंत कुमार निवासी मंडी जिले में तहसील जोगिंदरनगर के गांव कोहरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो टूरिस्टों की गाड़ी चला रहे थे।
एक्सीडेंट की सूचना पाकर सुबह पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचा और आगामी करवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार खाई से सभी शवों को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे, जो मनाली से चंबा के डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त गुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।
चंबा के SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जहां हादसा हुआ है, वहां मिट्टी चिकनी है। बारिश से मिट्टी स्लिपरी हो जाती है। इसलिए संभावना है कि भारी बारिश के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों के शवों को खाई से निकालकर चंबा के चुवाड़ी अस्पताल भेज दिया है। अब पुलिस पुलिस मृतकों के परिजनों के यहाँ पहुंचने के बाद सभी शवों का पोस्टमॉर्टेम करवाकर शव परिजनों को सौंप देगी ।
