Home जालंधर CM मान की शुक्राना यात्रा जालंधर विजिट 7 मई को, अलर्ट मॉर्ड पर देहात पुलिस

CM मान की शुक्राना यात्रा जालंधर विजिट 7 मई को, अलर्ट मॉर्ड पर देहात पुलिस

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज निकाली जाने वाली पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुक्राना यात्रा बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट की घटना के चलते स्थगित कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब सीएम मान शुक्राना यात्रा गुरुवार 7 मई को शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम मान सुबह 8 बजे के करीब जालंधर पहुंचेंगे। आप पार्टी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सीएम की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

वहीं कल यानि 7 मई को सीएम की शुक्राना यात्रा के विजेट को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस यात्रा की तैयारियों जायजा लेने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वर्जित वालिया और सीपी धनप्रीत कौर ने सीएम के आवास का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस के साथ सभी अधिकारीयों ने सीएम आवास पहुंचकर वहां की सिक्योरिटी सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया।

इस मोके पर बोलते हुए जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि आप पहली सरकार है जो पंजाब में बेअदबी कानून लेकर आई है। इसका शुक्राना करने के लिए सीएम कल जालंधर आएंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment