Home चंडीगढ़ 1 मई से पंजाब में बढ़ेंगे दूध के Rate, पंजाब सरकार और मिल्कफेड ने किसानों के हक में लिया बड़ा फैसला

1 मई से पंजाब में बढ़ेंगे दूध के Rate, पंजाब सरकार और मिल्कफेड ने किसानों के हक में लिया बड़ा फैसला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब में 1 मई से डेयरी किसानों की बल्ले- बल्ले होने वाली है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार और मिल्कफेड पंजाब के माध्यम से मिल्कफेड (ब्रांड वेरका) से जुड़े किसानों के लिए दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है। यह कीमतें 1 मई 2026 से
लागू होंगी।

सरकारी जानकारी के मुताबिक मिल्कफेड से जुड़े लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों को इस बढ़ी हुई कीमत का तत्काल लाभ मिलेगा। जिससे डेयरी क्षेत्र की आमदन में वृद्धि होगी और पंजाब के लगभग 30 लाख दूध उत्पादकों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अन्य सभी कंपनियों और संस्थाओं को भी अपनी खरीद कीमतें बढ़ानी होंगी ताकि वे मिल्कफेड के बराबर रह सकें।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार और मिल्कफेड पंजाब के इस निर्णय के मुताबिक दूध की खरीद कीमत में 20 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है। दूध कि कीमतों में बढ़ोतरी का उद्देश्य डेयरी किसानों की आय में सुधार करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और राज्य में सहकारी डेयरी ढांचे को मजबूत करना है। मिल्कफेड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार लिया गया है ताकि किसानों और डेयरी उत्पादकों के हितों की रक्षा की जा सके, जो पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कि हड्डी हैं।

उत्तर भारत की अग्रणी दुग्ध सहकारी संस्था होने के नाते मिल्कफेड पंजाब द्वारा उठाए गए इस कदम का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। अनुमान है कि इससे पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में प्रति माह लगभग 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment