Home क्राईम BREAKING: चंडीगढ़ के BJP दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में 21 अगस्त पंजाब बंद को लेकर कही ये बड़ी बात…

BREAKING: चंडीगढ़ के BJP दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में 21 अगस्त पंजाब बंद को लेकर कही ये बड़ी बात…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब बंद के बीच आज चंडीगढ़ स्थित BJP के स्टेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के BJP दफ्तर में आज एक धमकी भरा मेल आया है। इस मेल को भेजने वाले ने एक तो BJP दफ्तर को बम से उड़ाने की बात कही है। इसके साथ ही 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी है।

धमकी भरी Email

वहीं मेल में 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने और शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की बात कही गई है। मेल भेजने वाले ने पंजाब को खालिस्तान से जोड़ते हुए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। यह मेल भाजपा स्टेट ऑफिस चंडीगढ़ के आधिकारिक ई-मेल पर आई है। इसके साथ ही धमकी भरे ई-मेल में पंजाब के डीजीपी के नाम का भी उल्लेख किया गया है। इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा से जुड़े बताए गए कुछ लोगों के नाम लिखे गए हैं। ई-मेल में बम और आईईडी को लेकर भी कई दावे किए गए हैं।

वहीं BJP दफ्तर में मेल आने की सूचना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दी गई है। सूचना मिलने के बाद जांच एजेंसियां मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। ई-मेल में किए गए दावों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठन से जुड़ा है या फर्जी पहचान के जरिए यह संदेश भेजा गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment