Home जालंधर गोराया हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला; शॉर्ट सर्किट से वर्ना जलकर राख, बाल-बाल बचा चालक

गोराया हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला; शॉर्ट सर्किट से वर्ना जलकर राख, बाल-बाल बचा चालक

by Doaba News Line

जालंधर /गोराया : नेशनल हाईवे पर स्थित गोराया मेन रोड पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां धालीवाल फार्म के पास एक वर्ना कार अचानक आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। घटना सुबह करीब 3 बजे की है, जब कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें निकलने लगीं।

रोड सेफ्टी फोर्स (RSF) के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर थे, तभी उन्होंने मेन रोड पर एक कार को जलते हुए देखा। कार मालिक मनजोत सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें गाड़ी में शॉर्ट सर्किट का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत कार को किनारे रोका और बाहर निकल आए। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार इसकी चपेट में आ गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह से डैमेज हो चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा। राहत की बात यह रही कि मनजोत सिंह समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस हादसे के कारण गाड़ी मालिक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment