
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल में बैसाखी के शुभ अवसर पर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को स्कूल परिसर में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बैसाखी से जुड़े विभिन्न तथ्यों और उसकी महत्ता को लघु-नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसमें बैसाखी के सामाजिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न पहलुओं को सभी के सामने रखा गया। नाटक के दौरान विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से जलियांवाला बाग के दुखद कांड पर भी प्रकाश डाला और साथ ही लोक गीतों के जरिए वातावरण को आनंदमय बना दिया।
इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने लोक-नृत्य प्रस्तुत कर अपने सांस्कृतिक रंगों को बखूबी दर्शाया। अध्यापकों ने प्रार्थना सभा का सार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या सपना कुमार ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए इसके वास्तविक महत्व से अवगत कराया और उन्हें प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न प्रांतों में इस त्योहार को किस प्रकार मनाया जाता है।
