Home विदेश भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, तीव्रता 7.4, सुनामी का अलर्ट जारी

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, तीव्रता 7.4, सुनामी का अलर्ट जारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

इंडोनेशिया: विदेशी धरती इंडोनेशिया में आज तड़के सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी इंडोनेशिया के टेर्नेंट शहर के पास गुरुवार तड़के सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के जोरदार झटके महसूस होने के बाद लोग तुरंत डर के मारे घरों और दफ्तरों से भागकर बाहर निकल आए।

वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज है और भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस भूकंप का केंद्र मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई पर था। यूनाइटेड स्टेट ज्योलिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप 2 अप्रैल को स्थानीय समय (UTC+05:30) के अनुसार सुबह 04:18:15 बजे मोलुक्का सागर के पास आया। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस जोरदार भूकंप के बाद इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य निवासी घायल हो गया है। वहीं एजेंसी के प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि जब तक अधिकारी आधिकारिक तौर पर स्थिति सामान्य घोषित न कर दें, तब तक वे समुद्र तटों या तटीय क्षेत्रों में वापस न लौटें। मुख्य भूकंप के बाद कम से कम दो और झटके महसूस किए गए, दोनों समुद्र तट से दूर थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment