Home दिल्ली दिल्ली के पालम में 4 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भयानक आग, हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत

दिल्ली के पालम में 4 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भयानक आग, हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली : दिल्ली के पालम में स्थित साध नगर में आज एक आगजनी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पालम स्थित साध नगर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक 4 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग अस्पताल में घायल बताए जा रहे हैं। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस को दी। हादसे के समय इमारत में 10-15 लोग मौजूद थे।

वहीं सूचना पाकर दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इमारत में आग बुझें में जुट गए। इस दौरान फायर कर्मियों द्वारा 10 लोगों का रेक्स्यू किया गया है। जिनमें से 3 लोग घायल हैं। हादसे के बाद करीब 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना में मारे गए 8 लोगों के शव मणिपाल अस्पताल और एक महिला का शव आईजीआई अस्पताल में रखा गया था। घायलों में दो का इलाज IGI अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों के नाम प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन नाबालिग लड़कियां (15, 6 और 3 साल) के हैं। वहीं हादसे में झुलसे अनिल (32) और 2 साल की एक बच्ची भी IGI अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि आग में 25% झुलसा 29 वर्षीय सचिन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली आग हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने हादसे में मारे जाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता, जबकि घायलों को ₹50 हजार दिए जाने का ऐलान किया है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस आग हादसे पर दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद करने की अपील की।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment