Home क्राईम चंडीगढ़ में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर पर हुई Firing, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोडा दम

चंडीगढ़ में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर पर हुई Firing, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोडा दम

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से बुधवार की सुबह एक जिम के बहार गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को एक जिम के बाहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह (31) निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है

बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद चरणप्रीत के साथियों द्वारा उसे PGI ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि चरणप्रीत को पहले थ्रेट कॉल भी आई थीं। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को भी दी थी। लेकिन उसपर कोई करवाई नहीं कि गई। वहीं मृतक का असले का लाइसेंस भी पेडिंग चल रहा था।

घटना की सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गईं। पुलिस के अनुसार मौके से टीम को 12 खाली खोल बरामद हुए हैं।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment