Home क्राईम जालंधर के बस्ती शेख में युवक ने फंदे से झूलकर समाप्त की जीवन लीला, परिवार ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर के बस्ती शेख में युवक ने फंदे से झूलकर समाप्त की जीवन लीला, परिवार ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में बस्ती शेख इलाके के कोट मोहल्ले से बीती शाम एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवक काफी तनाव में था लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि परेशानी में वह ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा। मृतक युवक की पहचान गौतम निवासी कोट मोहल्ला बस्ती शेख के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निचे उतारा और और सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। मौके पर पुलिस टीम के साथ खुद एसीपी आतीश भाटिया मौके पर जांच के लिए पहुंचे। ACP ने बताया कि थाना 5 की टीम को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कोट मोहल्ला में ये युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुँची और जाँच में जुट गई।

वहीं लड़के के परिवार का आरोप है कि युवक शादीशुदा है लेकिन उसकी पत्नी आपसी अनबन के चलते अलग रह रही थी और उसे लगातार तंग परेशान करती थी। इसके साथ ही परिवारवालों ने मृतक के मकान मालिक पर भी उसे चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर परेशान करने आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक युवक की पत्नी और मकान मालिक द्वारा लगातार परशान करने के चलते युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा खौफनाक कदम उठाया है।

पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक टीमों की जांच और शव की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा जाएगी।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment