दोआबा न्यूज़लाइन
लुधियाना: पंजाब की लुधियाना पुलिस द्वारा बीते दिन गैंगस्टर गोल्डी के दो गुर्गों की गिरफ़्तारी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के वैद्य मंदिर चौक के पास दरेसी ग्राउंड से 12 दिसंबर को थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टर गोल्डी के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी मिले हैं। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी।





मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा बदमाशों की मोबाइल डिटेलस भी खंगाली जा रही हैं। जिससे पता किया जा सकता है कि दोनों आरोपी कब से गोल्डी बराड़ के संपर्क में है। वहीं आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 111(1,2) BNS 25/54/59 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने 15 और बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गोल्डी बराड़ ने फिरौती वसूलने के लिए एक संगठित अपराध समूह बनाया हुआ है। अब पुलिस जांच कर रही है कि अभी तक इन लोगों ने कितने लोगों से फिरौती मांगी है। कहा यह भी जा रहा है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।



