Monday, October 27, 2025
Home पंजाबकपूरथला पंजाब में फिर चली गोली, कपूरथला में सरपंच की डेयरी पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने की Firing, CCTV में कैद वारदात

पंजाब में फिर चली गोली, कपूरथला में सरपंच की डेयरी पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने की Firing, CCTV में कैद वारदात

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

कपूरथला: पंजाब में अपराधियों के लगातार हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। पंजाब के किसी न किसी जिले आए दिन फायरिंग का कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है। अभी एक दिन पहले जालंधर के ईस्टवूड विलेज में गोली चली जिसमें सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। अब ताजा मामला कपूरथला के बहानी गांव से सामने आया है जहां एक देर रात कुछ नकाबपोश युवकों ने सरपंच की दूध की डेयरी के बंद पड़े शटर पर फायरिंग की है। यह सारी घटना डेयरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए सरपंच भूपिंदर ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पता नहीं किसने और क्यों गोलियां चलाई। उन्होंने आगे बताया कि हमारे यहां पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई। सरपंच के चुनाव में माहौल शांतिपूर्ण था। किसी से कोई रंजिश नहीं थी। सरपंची के साथ दूध का कारोबार करते हैं। सुबह सवेरे रोज गांव में दूध कलेक्शन के लिए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सुबह जब उनका बेटा डेयरी पर गया तो शटर पर गोलियों के निशान दिखे और मौके पर कुछ खाली खोल भी बरामद हुए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 2 नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आते है, डेयरी के सामने रुकते है और आसपास मौका मुआयना करते हैं। कुछ देर रुकने के बाद पीछे वाला बदमाश बाइक से उतर जाता है। डेयरी के पास जाकर शटर पर एक फायर कर देता है। इसके बाद पिस्टल को दोबारा लोड करता है और फिर फायरिंग करता है। बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग की है।

वहीं घटना की सूचना पाकर सम्बंधित ठाणे की पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपियों की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। SHO मेजर सिंह ने बताया कि इलाके की CCTV फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment