Home क्राईम जालंधर के मशहूर चिकन कॉर्नर पर हंगामा, मोबाइल चार्जर को लेकर शुरू हुई बहस हिंसक झड़प में तब्दील

जालंधर के मशहूर चिकन कॉर्नर पर हंगामा, मोबाइल चार्जर को लेकर शुरू हुई बहस हिंसक झड़प में तब्दील

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर के नकोदर रोड के पास स्थित मशहूर शामा चिकन कॉर्नर पर बीती रात भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर रोड के पास मशहूर शामा चिकन कॉर्नर पर बीती रात एकमोबाइल चार्जर को लेकर ग्राहक और दुकानदार में शुरू हुई बहस हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दुकानदार का आरोप है कि बीती रात 5 से 6 युवकों ने उनकी दुकान पर आकर उनसे गाली गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। दुकानदार के मुताबिक युवकों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और उनकी दुकान के बाहर बड़े बर्तनों में रखी सारी बिरयानी सड़क पर बिखेर दी।

घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि वीरवार को उनकी दुकान पर कुछ युवक खाना खाने आते हैं और अपना चार्जर भूल जाते हैं। दुकानदार के अनुसार उन्होंने ग्राहक का चार्जर टेबल पर मिलने के बाद संभाल कर रख लिया था कि जब वह वापिस आएंगे तो दे देंगे। उसी दिन जब ग्राहक चार्जर मांगता है तो वह चार्जर दे देते हैं लेकिन उनके अनुसार ग्राहक कोई और चार्जर को अपना कहता है और उसे मांगता है। जिस बात पर दुकानदार और ग्राहक की आपस में बहस में हो जाती है। दुकानदार के मुताबिक तब ग्राहक युवक वहां से चला जाता है और जाते- जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देकर जाता है।

दुकानदर का कहना है कि वीरवार को चार्जर की बात खत्म होने के बाद शुक्रवार रात उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आता है और सीधा दुकानदार पर हमला कर देता है। इस दौरान हमलावर युवकों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दुकान के मालिक के सिर पर पिस्तौल भी तानी थी। हमलावरों ने इस दौरान दुकान पर खूब तोड़फोड़ भी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर थाना डिवीज़न नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार की मदद से मौके पर ही एक आरोपी (दानिश) को पकड़ लिया गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम और ड्यूटी अफसर ने बारीकी से जांच की है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है।

वहीं इस मामले में पकड़े गए युवक दानिश का कहना है कि उनपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं और वह बीती रात दुकान पर अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे। इसी दौरान उनका चार्जर वहां रह गया, लेकिन दुकान से बाहर निकलते ही उन्हें याद आया और वह फिर दुकान पर आए और कर्मचारियों से अपना चार्जर मांगा तो वह पुराना चार्जर उन्हें देने लगे और मेरा नया चार्जर अपने मोबाइल में लगाया हुआ था। इस बात के लिए जब उन्होंने बोला तो दुकानदार ने उनसे बहसबजी करनी शुरू कर दी और फिर हाथापाई हो गई। पकड़े गए लड़के का आरोप है कि हाथापाई में दुकान के कर्मचारियों और मालिक ने उनका कीमती मोबाइल फ़ोन और 15 हजार के करीब रुपये निकाल लिए।

 

 

You may also like

Leave a Comment