

दोआबा न्यूज़लाइन

4 जून को SC कमीशन के सामने रवनीत बिट्टू को होना होगा पेश


चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अपने एक बयान के चलते मुश्किलों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब में निकाय चुनावों के दौरान मंत्री रवनीत बिट्टू ने एससी वर्ग को लेकर कोई गलत टिप्पणी की थी। अब वह एक टिप्पणी बिट्टू पर भारी पड़ गई है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने मंत्री बिट्टू को तलब कर दिया है और उन्हें 4 जून को SC कमीशन के सामने पेश होने के लिए कहा है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में संगरूर पुलिस ने भी अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इस दौरान संगरूर पुलिस के अधिकारी एससी कमीशन के चेयरमैन के सामने पेश हुए और करीब सवा 4 मिनट तक यह सुनवाई चली। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने केस से जुड़े सारे दस्तावेज चेयमरैन के सामने रखे।

हालांकि इस मामले में रवनीत बिट्टू पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। लेकिन आयोग ने उन्हें अब तलब कर 4 जून को SC कमीशन के सामने पेश होने के लिए कहा है।

