Home जालंधर PM मोदी जी के जन्मदिवस पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पौधारोपण, दीर्घायु की कामना

PM मोदी जी के जन्मदिवस पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पौधारोपण, दीर्घायु की कामना

by Doaba News Line

जालंधर (सतपाल शर्मा ) : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 77वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जालंधर केंद्रीय विधानसभा-35, मंडल नंबर 5 द्वारा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर चंदन रखेजा की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि सभा मैनेजमेंट कमेटी धर्मशाला (Regd.) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि जी के पावन आश्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही आश्रम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर आदरणीय श्री राकेश राठौर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पौधारोपण जैसे सामाजिक एवं पर्यावरण हितैषी कार्यों को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। महर्षि वाल्मीकि जी के पावन आश्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु की कामना करने के साथ पौधारोपण करना प्रकृति एवं समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भविष्य में भी जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भुपेन्द्र अनॅ, वार्ड नंबर 9 से रविंदर सोनकर तथा वार्ड नंबर 11 से जरनैल सिंह डिपला जी सहित वाल्मीकि समाज एवं आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष उपस्थित गणमान्य सदस्यों में श्री श्याम लाल हंस – चेयरमैन,भगवान वाल्मीकि सभा मैनेजमेंट कमेटी धर्मशाला (Regd.),श्री सुखविंदर थापर कैशियर,मनजीत सिंह सोहोटा ,सुखदेव सिंह हंस
,ओम प्रकाश हंस, हैप्पी थापर,शमा नाहर,नीमा सोहोटा,आशा थापर,रजनी बाला ,उषा हंस,अजय कुमार सिद्धू ,दीपक कल्याण, मंजीत जीता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

@bjp4jalandhar @erchandanrakheja @rakeshrathore @pmooffice

 

 

You may also like

Leave a Comment