Home क्राईम जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास दर्दनाक Accident, एक्टिवा को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 महिला की मौत

जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास दर्दनाक Accident, एक्टिवा को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 महिला की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि लम्मा पिंड चौक के नजदीक आज सुबह एक्टिवा सवार दंपत्ति को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बैठी महिला उछल कर सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक महिला का पति गंभीर घायल बताया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौका पाकर वाहन सहित फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान कैलाश कौर निवासी करतारपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला कैलाश कौर अपने पति के साथ एक्टिवा पर सवार होकर काम के सिलसिले में फगवाड़ा की ओर जा रही थी। लेकिन जब वे लम्मा पिंड चौक के नजदीक डीएचएल दफ्तर और इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने के चलते महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर घायल है।

वहीं एक्सीडेंट की सुचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तुरंत घायल एक्टिवा चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए प्रयास कर रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment