



दोआबा न्यूज़लाइन


चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस बेकाबू होकर करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 11 यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे है। एक्सीडेंट के बाद मौके पर सवारियों में चीख- पुकार मच गई। हादसे में मरने वालों में एक युवती, 2 महिलाओं और 4 पुरषों समेत 7 लोगों शामिल हैं।



स्थानीय लोगों के मुताबिक बस के पलटते ही मौके पर लोग चिल्लाने लगे और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मंच गई। बस के अंदर बैठे लोग झटके के कारण एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे और कई यात्री अंदर ही फंस गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी की मदद से बस को हटाया गया। जिसके बाद अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।
SP विजय कुमार सकलानी के मुताबिक शर्मा कोच’ बस सुबह करीब 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। तभी बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर चालुंज मोड़ के पास बस अचानक बेकाबू होकर पलटी और सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन ने सभी घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी है। जबकि मृतकों के परिजनों को भी जल्द राहत राशि दी जाएगी। इसके साथ ही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस हादसे में 7 लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनां व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सीएम ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



