

दोआबा न्यूज़लाइन
कहा- बजट से किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार, उद्योगपतियों समेत सरकारी कर्मचारी भी खुश
जालंधर: भारत की केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए पेश किए बजट को ऐतिहासिक, तरक्की के रास्ते खोल आत्म निर्भर भारत की नीव पक्की करने वाला बजट बोलते हुए जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक ने देश की केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीताराम का धन्यवाद किया।

वहीं सरीन ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला बजट पेश कर स्पोर्ट्स, टेक्सटाइल इंडस्ट्री समेत अन्य उद्योगों के विकास के रास्ते खोले हैं, जिसका लाभ पंजाब के कारोबारियों को होगा। इस बजट से देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार, उद्योगपतियों समेत सरकारी कर्मचारी भी खुश हैं। जिनको इस बजट में अपने भविष्य की तरक्की के मार्ग नजर आते हैं ।

