Home जालंधर मानव सहयोग सोसायटी द्वारा 27 सितम्बर को लगाया जाएगा 24वां आंखों का मुफ्त जांच एवं ऑपरेशन कैंप

मानव सहयोग सोसायटी द्वारा 27 सितम्बर को लगाया जाएगा 24वां आंखों का मुफ्त जांच एवं ऑपरेशन कैंप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर शहर की अग्रणीय संस्था मानव सहयोग सोसाइटी (रजि.) गत 53 वर्षों से चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना अनुपम योगदान दे रही है। शहर में संचालित चार डिस्पेंसरियों जहां लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है वहीं एक मोबाइल वैन डिस्पेंसरी निकटतम गाँवो में जाकर मरीजों का इलाज करती है।

शहर के पिछड़े क्षेत्रों में साक्षरता कक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर निर्धन वर्ग के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जाती है तत्पश्चात उन्हें रेगुलर स्कूलों में दाखिल करवा कर उनकी शिक्षा तथा किताबों का सारा खर्च सोसाइटी द्वारा उठाया जाता है। सोसाइटी द्वारा एक सी.बी.एस.ई. (एफिलिएटिड) स्कूल भी चलाया जा रहा है। जहां प्लस टू तक के बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान की जाती है।

वहीं युवा वर्ग के विद्यार्थियों को मदद हेतु स्कालरशिप भी प्रदान की जाती है। हर वर्ष विभिन्न कॉलेजों के होनहार व जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप प्रदान की जाती है साथ ही अपने पैरों पर खड़ा होने के इच्छुक युवक युवतियों को कंप्यूटर सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटीशियन के कोर्स करवा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। बुजुर्गों हेतु शहर में जियो जिंदगी नाम का एक सेंटर चलाया जा रहा है जहां हमारे वरिष्ठ नागरिक अपने हम उम्र दोस्तों के साथ मिल बैठकर अपना समय व्यतीत करते हैं।

मानव सहयोग सोसाइटी हर साल लोगों की सहायता हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन करती है। इस साल भी मानव सहयोग सोसाइटी शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, जालंधर के सहयोग से अपना 24वां आंखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप व दाँतो तथा फ़िज़ियोथेरपी कैंप 27 सितम्बर 2026 दिन रविवार को लगाने जा रही है। यह कैंप दयावंती के. एम्. कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लगाया जा रहा है। यह कैंप सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक लगाया जाएगा।

यह कैंप मानव सहयोग आई केयर सेंटर व चैरिटेबल डिस्पेन्सरी शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, भगत दी खुई, काला संघियां रोड, बस्ती शेख, जालंधर मे लगाया जाएगा। डॉक्टर वी. एस. चोपड़ा (एम.डी.) डायरेक्टर, पटेल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड जालंधर इस कैंप में मुख्यातिथि होंगे।
डॉ० रोहन बौरी (बौरी मैमोरियल एजुकेशन एंड मैडिकल ट्रस्ट जालंधर) के द्वारा मरीजों के फ्री चैकअप व ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉ॰ मधुरिमा दाँतो का चैकअप करेंगी व डॉ पूजा शर्मा द्वारा फ़िज़ियोथैरेपी के मरीजों का चैकअप किया जाएगा। कैंप में जरूरतमन्द मरीजों के टेस्ट व ऑपरेशन फ्री किए जाएंगे और दवाइयाँ भी फ्री दी जाएँगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment