
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: उत्तर भारत के ऊपरी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए उत्तर भारत में जाने-माने ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और टाटा समूह का एक हिस्सा तनिष्क ने पंजाब के जालंधर के नकोदर रोड पर अपने एक नए स्टोर का आज भव्य शुभारंभ किया। इस नए स्टोर का उद्घाटन तनिष्क के असिस्टैंट याइस प्रेसिडेंट सुनील राज और रीजनल बिजनेस मैनेजर आशीष तिवारी ने क्रिचाइजी पार्टनर्स दीपक मरिया और तनय मरिया की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर कंपनी के अन्य प्रमुख प्रतिनिधि और सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित थे। बेहतरीन डिज़ाइन और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस यह शोरूम आपको देगा खरीदारी का एक ऐसा अहसास जो आपने पहले कभी नहीं किया होगा। उद्घाटन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया।

प्रेस को संबोधित करते हुए टाइटन कंपनी लिमिटेड के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुनील राज ने कहा: “जालंधर में हमारे नए स्टोर का शुभारंभ उत्तर भारत में तनिष्क के बढ़ते कदमों का एक गौरवशाली प्रतीक है। पंजाब की धरती परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है और इसी वजह से यह हमारी विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहा है। इस स्टोर के जरिए हम न केवल अपनी कलाकारी और भरोसे की विरासत को आपके करीब लाए हैं, बल्कि अधिक प्रभावशाली रिटेल अनुभव के ज़रिए आपकी पसंद और प्राथमिकताओं को पूरा कर रहे हैं।

सुनील राज ने आगे यह भी कहा कि यह स्टोर आभूषणों की खरीदारी को और अधिक सार्थक, व्यक्तिगत और गुणवत्ता पर आधारित बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें पूरा विश्वास है कि जालंधर के ग्राहकों को यहाँ ऐसा अनुभव मिलेगा जो न केवल उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा, बल्कि उनमें ब्रांड के प्रति विश्वास और दीर्घकालिक संबंधों को भी प्रेरित करेगा।”
वहीं टाइटन कंपनी लिमिटेड के रीजनल बिज़नेस मैनेजर आशीष तिवारी ने कहा कि जालंधर अपनी ऊर्जा और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ अपनी उपस्थिति को बढ़ाना हमें उन ग्राहकों से जुड़ने का मौका देता है जो परंपराओं से जुड़े होने के साथ-साथ आधुनिक सोच भी रखते हैं। इस स्टोर को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है ताकि ग्राहकों को खरीदारी का एक सहज और आरामदायक माहौल मिल सके, जहाँ वे अपनी पसंद के हिसाब से ज्वेलरी देख सकें। हमारा पूरा ध्यान वर्सटैलिटी पर है—चाहे वह रोज पहनने वाले आभूषण हों, त्योहारों के लिए हों या जीवन के सबसे खास मौकों के लिए। हम खरीदारी के हर कदम पर उच्च स्तर की सेवा और विशेषज्ञता सुनिश्चित करते हैं। हमारे लिए यह स्टोर सिर्फ एक दुकान नहीं है, बल्कि अपने ग्राहकों के सबसे महत्वपूर्ण पलों में एक भरोसेमंद साथी बनने का हमारा वादा है।
आशीष तिवारी ने कहा कि हम जालंधर के ग्राहकों की ज़िंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। इस शानदार शुरूआत का जश्न मनाने के लिए तनिष्क एक खास ऑफर लेकर आया है। इस सीमित समय के ऑफर में ग्राहक अपनी खरीदारी पर मुफ्त सोने और चांदी का सिक्का पा सकते हैं। ध्यान रहे, यह ऑफर केवल 7 से 9 मई 2026 तक ही उपलब्ध है।
इस नए स्टोर में तनिष्क डायमंड एक्सपर्टीज़ सेंटर बनाया गया है। यह तनिष्क की एक तकनीक-आधारित पहल है जो ग्राहकों को उनके हीरों की शुद्धता, मूल (origin) और चमक की जांच करने में मदद करती है। इस मल्टी-टूल सेटअप में पांच आधुनिक उपकरण शामिल हैं, जो हीरे के महत्वपूर्ण पहलुओं- जैसे उसकी चमक (light performance), उत्पत्ति, अंदरूनी बनावट (inclusions) और लेज़र मार्किंग का मूल्यांकन करते हैं। अब ग्राहक खुद अपने हीरों की गुणवत्ता का परीक्षण कर सकते हैं, जिससे खरीदारी का अनुभव और भी भरोसेमंद हो जाता है।
इस स्टोर में प्रस्तुत की गयी है, तनिष्क की नवीनतम पेशकश ‘ह्यूज़’! अक्षय तृतीया के पवित्र पर्व पर तनिष्क ने इस कलेक्शन के साथ नेचुरल जेमस्टोन्स कैटेगरी में पहला कदम रखा। भारतीय गर्मियों के जीवंत रंगों से प्रेरित यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जो अपने व्यक्तित्व से जीवन में रंग भर देती हैं और जहाँ भी जाती हैं, दुनिया को और अधिक खुशनुमा बना देती हैं। स्टोर में तनिष्क का फेस्टिव कलेक्शन ‘मृगांका’ भी उपलब्ध है। साथ ही हमारे पास आपके लिए कुछ खास भी है—जैसे कि ‘डोर’, जो हिंदू विवाह की पवित्र परंपराओं को संजोए मंगलसूत्रों का अनोखा कलेक्शन है और ‘अवीर’, जो विशेष रूप से आज के दौर के पुरुषों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
स्टोर में तनिष्क का ‘कुंदन स्टोरीज़’ कलेक्शन भी उपलब्ध है। यह हाथ से बारीकी से तैयार किए गए कुंदन के उत्कृष्ट आभूषणों का कलेक्शन है, जिसे विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी पहचान स्वयं बनाती हैं और नए उदाहरण पेश करती हैं। इस स्टोर में आप ‘रिवाह’ के आभूषण भी खरीद सकते हैं। यह तनिष्क का विशेष वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड है। इसे भारत के विभिन्न समुदायों की विवाह परंपराओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
