Home जालंधर मानव सहयोग स्कूल में स्पोर्ट्स फ्यूज़न लीग 2026 का धूमधाम से आगाज़

मानव सहयोग स्कूल में स्पोर्ट्स फ्यूज़न लीग 2026 का धूमधाम से आगाज़

by Doaba News Line

जालंधर : मानव सहयोग स्कूल में स्पोर्ट्स फ्यूज़न लीग 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को बड़े उत्साह, जोश और उमंग के साथ किया गया। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सपना कुमार, सरदार अजीत सिंह तथा वाइस प्रिंसिपल श्री दीपक बहल ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

टूर्नामेंट में वॉलीबॉल और फुटबॉल की अंडर-14 तथा अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिताओं में लड़के और लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनेशनल को-एड स्कूल जालंधर, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा व नकोदर, लैंडमार्क स्कूल भोगपुर, एसआरएस एम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर, एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल नकोदर, गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल अर्बन एस्टेट जालंधर, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लुहारा, गुरु अमरदास स्कूल कपूरथला तथा डीएवी स्कूल फिल्लौर सहित कई प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

टूर्नामेंट के पहले ही दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन की बेहतरीन मिसाल पेश की।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment