



दोआबा न्यूज़लाइन


पंजाब: पंजाब में स्कूलों को लगातार आ रही बम से उड़ाने की धमकियां थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फाजिल्का के अबोहर के कई प्रमुख स्कूलों को आज सुबह फिर एक बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए स्कूलों में भेजी गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। बच्चों की सूरक्षा को देखते हुए तुरन्त अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई और स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। ये ईमेल सुबह स्कूल खुलते ही 8:51 पर स्कूल प्रशसन को मिले हैं।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अबोहर के अजम्पसन कन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल सहित अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल में धमकी भरा मेल आने के बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गया। पुलिस और बम स्क्वार्ड की टीमें स्कूलों में पहुंची और उन्होंने स्कूल परिसर के चप्पे- चप्पे की गहनता से जांच की। बताया जा रहा है कि स्कूलों में आए ईमेल में आज दोपहर 1:30 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही है।





