Home एजुकेशन सेंट सोल्जर की छात्रा वैष्णवी का “द स्मैशर्स” बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

सेंट सोल्जर की छात्रा वैष्णवी का “द स्मैशर्स” बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा वैष्णवी ने “द स्मैशर्स” बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। वैष्णवी ने अंडर-13 वर्ग में विजेता तथा अंडर-15 वर्ग में उपविजेता का स्थान प्राप्त कर पदक एवं प्रमाण-पत्र हासिल किए। उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण, निरंतर मेहनत और खेल के प्रति जुनून का प्रतीक है।

इस शानदार सफलता पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने वैष्णवी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस विद्यार्थियों को खेलों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है, जिससे उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास हो तथा वे राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

 

 

You may also like

Leave a Comment