Monday, September 8, 2025
Home जालंधर भाजपा शासित राज्यों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जालंधर पहुंची राहत सामग्री

भाजपा शासित राज्यों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जालंधर पहुंची राहत सामग्री

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

भाजपा पंजाब दे नाल, केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है–सुशील शर्मा

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री बांटने के लिए जालंधर पहुंची। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार की और से भेजी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री प्राप्त की। इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के दिशा निर्देशों पर आगे इस सामग्री को बनाई भाजपा जिला टीमों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें जहां राशन, कपड़े, दवाइयां और टेंट सहित जरूरी सामान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब दे नाल खड़ी है और केन्द्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे दिल्ली की मुख्यमंत्री की तरफ से भी भेजी राहत सामग्री भी जल्द प्राप्त हो जायेगी। सुशील शर्मा ने आगे कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में सेवा और सहयोग की भावना के साथ जनता के बीच सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों से मिली सरकारों से राहत सामग्री जुटाकर हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।

वहीं उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में हर संभव सहायता हर प्रभावित परिवार तक पहुंचे, इसमें पूरी वचनबद्धता के साथ काम कर रही है। इस मौके भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और सरबजीत सिंह मक्कड़, पार्षद राजीव ढींगरा, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर कालिया, जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, आर के शर्मा, राजेश मल्होत्रा, भगवंत प्रभाकर व अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment