Home Firojpur पंजाब पुलिस की वर्दी फिर हुई तारतार, CIA इंस्पेक्टर हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की वर्दी फिर हुई तारतार, CIA इंस्पेक्टर हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: पंजाब में एक बार फिर पुलिस की वर्दी को दागदार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर-मोगा रोड पर एक काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर को हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इंस्पेक्टर की पहचान 56 वर्षीय बलदेव सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए फिरोजपुर के SSP भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी की आई-20 कार और उससे 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस इस समय आरोपी के ड्रग नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

SSP भूपेंद्र सिद्धू ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी यह ड्रग और हथियार कहां से ला रहा था और कहां लेकर जा रहा था। अब जाँच का विषय यह है कि बलदेव सिंह किस ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था और उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा हो सकता है।

वहीं SSP ने कहा है कि आरोपी के पाकिस्तान से कनेक्शन होने का शक है और इस संबंध में उससे पूछताछ कर रहे हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment