




दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: शहर के ए.पी.जे. कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी शैक्षणिक स्तर पर नित नयी बुलंदियों को चूमते रहते हैं। मनोविज्ञान विभाग के बी.ए. सेमेस्टर-VI (2025-26) साइकोलॉजी ऑनर्स के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया अनूरीत खंडपुर ने 8.82 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान और कृतज्ञा गाबा ने 8.75 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इसके अलावा पीयूष डांग (8.18 सीजीपीए), मान्या अग्रवाल (7.96 सीजीपीए), जस्मीन कौर और वंशिका शर्मा (7.75 सीजीपीए) तथा समिता (7.21 सीजीपीए) ने भी शानदार अकादमिक प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मनोविज्ञान विभाग के शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं आशीष देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने साइकोलॉजी विभाग की प्राध्यापिका मैडम निहारिका के प्रयासों की श्लाघा की।





